हमारी स्कूल MGGS NAUGAON में बड़ी धूमधाम से 15 अगस्त कार्यक्रम मनाया गया
![]() |
15 अगस्त कार्यक्रम
15 अगस्त का कार्यक्रम हमारे सरकारी विद्यालय MGGS Naugaon में बड़े धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया शुरुआत सुबह ध्वजारोहण से हुई। हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य बचन सिंह जी ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार महोदय ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ। आसपास के अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। एक लघु नाटक में स्वतंत्रता संग्राम की झलक दिखाई गई। छात्रों ने सुंदर नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में आज़ादी के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य जी ने सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय को तिरंगे झंडों, गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। सभी छात्र-छात्राएं सफेद ड्रेस और तिरंगे बैज में बहुत सुंदर लग रहे थे। मंच का संचालन छात्रों ने बहुत अच्छे ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं। "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह दिन हमें देशभक्ति, एकता और बलिदान की भावना सिखाता है। MGGS Naugaon में मनाया गया यह 15 अगस्त समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय रहा।
































Comments
Post a Comment